Sunday, September 6, 2026
Home देश-दुनिया छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों...

छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

वडोदरा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर और उधना – मुजफ्फरपुर के बीच विशेष किराए पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा यहां जारी एक प्रेस वज्ञिप्ति के अनुसार इन ट्रेनों के साथ, पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए 33 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के कुल 380 फेरे चला रही है। साथ ही मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए 13 विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया गया हैं। इन दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ 1842 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं जिससे विशेषकर इस त्योहारी सीजन के दौरान लगभग 6.60 लाख यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इन त्यौहार विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09013/09014 उधना-मुजफ्फरपुर स्पेशल साप्ताहिक [6 फेरे: ट्रेन संख्या 09013 उधना-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 2210 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और सोमवार को 0430 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09014 मुजफ्फरपुर – उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 0800 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1700 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04712/04711 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर स्पेशल साप्ताहिक [14 फेरे]: ट्रेन संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 1820 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और शनिवार को 0005 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 नवंबर से 28 दिसंबर, 2023 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 1325 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1550 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर-शेखावाटी, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर और डूंगरगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09013 की बुकिंग आज से जबकि ट्रेन संख्या 04712 की बुकिंग 12.11.2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्त ट्रेनें विशेष किराये पर विशेष ट्रेन के रूप में चलेंगी।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक, CM धामी ने बताया राष्ट्रहित का विषय

हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) का मुद्दा प्रमुखता से उठा।...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments