Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर तेज आवाज में गाने बजाने पर दुकानदार को टोका तो उसने दांत...

तेज आवाज में गाने बजाने पर दुकानदार को टोका तो उसने दांत से युवक की अंगुली को काटकर कर दिया अलग, आरोपी फरार

हल्द्वानी। तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक ने दुकानदार को टोका तो गुस्से में उसने दांत से युवक के हाथ की अंगुलियां काट दीं। तब तक नहीं छोड़ा जब तक एक अंगुली कटकर जमीन पर नहीं गिर गई। शोरशराबा होने पर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपित भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तुलसी नगर पालीशीट वार्ड-पांच निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी जयराज खड़का की बिजली की दुकान है। अक्सर दुकान पर तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं। आठ नवंबर की रात 10 बजे दुकान में गाने बज रहे थे।

उनके बच्चों के स्कूल में टेस्ट चल रहे हैं, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उन्होंने दुकानदार को गाने बंद करने के लिए कहा तो हमलावर हो गया। दांतों से हाथ की एक अंगुली को काटकर अलग कर दिया। लोगों को आता देख जयराज जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपित पर मारपीट, धमकी, गालीगलौज व अंग-भंग करने की धारा में प्राथमिकी की है। महेंद्र का कहना है कि अंगुली कटने से वह लहूलुहान हो गया और दर्द से कराहने लगा। स्वजन ने उसकी कटी हुई अंगुली जमीन से उठाई और अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद वह थाने में शिकायत कराने पहुंचा है। आरोपित से जानमाल का खतरा बताया।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments