Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिकरत

यहां रूट रहेगा डायवर्ट

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कल गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

यहां रूट रहेगा डायवर्ट

    •  नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा।
    •  ऋषिकेश की ओर देहरादून आने वाले भारी वाहन रानीपोखरी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
    • कारगी चौक से सभी भारी वाहन दूधली रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे ।
    •  पोंटा व विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहा से डायवर्ट कर नयागांव चौकी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
    • असुविधा से बचने के लिए ऋषिकेश की तरफ से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन रानीपोखरी से थानो मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल पर जा सकेंगे ।
    • हरिद्वार की तरफ से देहरादून की ओर आने वाले वाहन दुधली मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे ।
    • सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक न्यू कैंट रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड, रेसकोर्स आदि क्षेत्रों में संचालित वाहनों के डायवर्जन के साथ ही अल्प समय के लिए यातायात को रोका जाएगा।

देहरादून पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक गुरुवार को इन मार्गों का प्रयोग कम से कम करें। असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें ।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments