Sunday, June 14, 2026
Home कारोबार सोने-चांदी के दाम में हुई बढ़त, जानिए आपके शहर में क्या है...

सोने-चांदी के दाम में हुई बढ़त, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड की कीमत

नई दिल्ली। धनतेरस के मौके पर अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे थे तो आपको बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त हुई है। ऐसे में आपके शहर में सोने और चांदी का क्या भाव है यह आपको पता होना चाहिए। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 53 रुपये बढ़कर 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 53 रुपये या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 12,767 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,974.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 205 रुपये बढ़कर 70,839 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि मजबूत हाजिर मांग के कारण प्रतिभागियों ने अपने सौदे बढ़ा दिए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 205 रुपये या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 22,845 लॉट में 70,839 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 22.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

आपके शहर में क्या है सोने की कीमत

  • दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,350 रुपये है।
  • नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,350 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,200 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,750 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,200 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,200 रुपये है।
  • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,200 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,250 रुपये है।
  • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,250 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,350 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,350 रुपये है।
RELATED ARTICLES

केन्द्रीय बजट 2026-27: निर्मला सीतारमण ने पेश किया अपना नौवां बजट, विकास, रोजगार और नवाचार पर फोकस

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए विकास, युवा सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में...

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को ईनाम, 18 विजेताओं को मिली कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ–इनाम पाओ” योजना में विजेताओं को मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

होम स्टे समेत सभी पर्यटन संबंधित आर्थिक गतिविधियों का कराना होगा पंजीकरण, नहीं तो कार्रवाई करेगी सरकार

देहरादून। होम स्टे समेत सभी पर्यटन संबंधित आर्थिक गतिविधियों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। इसमें होम स्टे, होटल, रिजॉर्ट, रेस्त्रां, बार, एम्यूजमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments