Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर देवभूमि के मोटे अनाजों को मिली है वैश्विक स्तर पर पहचान- रेखा...

देवभूमि के मोटे अनाजों को मिली है वैश्विक स्तर पर पहचान- रेखा आर्या

रेखा आर्या ने किया अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी की जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी का उद्घाटन

हल्द्वानी। आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन समारोह में सम्मलित हुई।यह महोत्सव आज से शुरू होकर आगामी 8 नवम्बर तक चलेगा।जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए कई अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्ही के प्रयासों से आज देवभूमि के मोटे अनाजों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

साथ ही कहा कि इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही इसके माध्यम से किसान, पशुपालक, कृषि से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, शिक्षाविद, आदि एक मंच पर एकत्रित होंगे।वहीं इस महोत्सव में किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम प्रयोग, अनुसंधान आदि की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। कहा कि आज किसान भाइयों के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी, सीडीओसंदीप तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, कृषि अधिकारी विकेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जहीर अंसारी, मंडल अध्यक्ष प्रताप रेखवाल सहित अधिकारीगण और सम्मानित जनता उपस्थित रही।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो के साथ संवाद, खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

खेल और खिलाड़ियो के प्रति राज्य सरकार है गंभीर, किये जा रहे लगातार काम- रेखा आर्या

वही आज प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बद्रीपुरा स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो और उनके परिजनों के साथ संवाद किया। खेल मंत्री ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज हमारे बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।कहा कि आज राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है।आज हमारे खिलाड़ियो के लिए हमने आउट ऑफ टर्न की व्यवस्था, प्रोत्साहन राशि सहित कई और सुविधाओं को विकसित किया है।जल्द ही हम सरकारी नौकरी में खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण की भी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियो को नौकरी में लाभ प्राप्त हो।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया खाद्य गोदाम का निरीक्षण,सुनी किसानो की समस्याएं

किसानों के लिए बनाए गए नियमों का किया जाए सख्ती से पालन- रेखा आर्या

वहीं आज खाद्य मंत्री ने हल्द्वानी स्थित लाखनमंडी खाद्य गोदाम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी जरूर व्यवस्थाओं को जल्द बेहतर करने के निर्देश दिए, कहा कि सरकार खाद्य योजना के तहत जरूरतमंदों को खाद्यान उपलब्ध कराती है,ऐसे में गोदामों में सभी चीजें ठीक होनी चाहिए ताकि अनाज को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।साथ ही इस दौरान उन्होंने किसानो के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए जिससे कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े और कहा कि अगर किसानों की और से किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने गेंहू क्रय केंद्रों में उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments