Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में शामिल 47 वां अपराधी गिरफ्तार

यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में शामिल 47 वां अपराधी गिरफ्तार

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पकडे गये आरोपी पर घोषित था 50 हजार रूपये का ईनाम

देहरादून। एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में शामिल 47वें आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पकडे गये आरोपी पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि पिछले सात दिनों से उतराखंड एसटीएफ की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही थी। अपराधी का नाम कसान खान है जो मोहल्ला हुसैनी थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी कसान पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था। STF की टीम आरोपी कसान को गिरफ्तार कर देहरादून पहुंची है जहां उससे पूछताछ कर जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि यूकेएसएसएससी आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग अलग 04 मुकदमों दर्ज थे। सभी मुकदमों में जो अपराधी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं उनकी गिरफ़्तारी के लिए एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही है ताकि इन भर्ती प्रकरणों में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा सके।

गौरतलब है कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने 47वें अभियुक्त की गिरप्तारी की। इस परीक्षा की धांधली में 49 लोगों के नाम शामिल थे जिसमें से 47 को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर रोक लगा दी गई है जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

आरोपी कसान खान ने पूछताछ में बताया कि 2018 से R.M.S.कंपनी में बतौर पेपर पैकिंग, नूमेरिक टायपिंग और प्रिंटिंग मशीन में काम करता था और उसकी बहन की शादी फरवरी 2022 में होनी थी। अपने साथी कर्मचारी रूपेंद्र जायसवाल और सादिक मुशा के कहने पर उत्तराखंड में 4/5 दिसम्बर 2021 को होने वाले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर को 04 से 05 लाख रुपए के लालच में कंपनी के अंदर पेपर पैकिंग के दौरान अपने कपड़ों में छिपाकर बाहर लाकर रुपेंद्र जायसवाल और सादिक मूशा को दे दिया था। मामले में गिरफ्तार शुरू हुई तो वह पकड़े जाने के डर से आगरा,दिल्ली,अलीगढ़, अजमेर आदि स्थानों में भेष बदलकर रहता था।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments