Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर युवाओं के पास फौज में भर्ती का सुनहरा मौका, 22 अप्रैल से...

युवाओं के पास फौज में भर्ती का सुनहरा मौका, 22 अप्रैल से देशभर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती

देहरादून। भारतीय सेना बाल्यावस्था से ही फौज में भर्ती होकर देशसेवा के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व के लिए अर्जुन तराशेगी। ताकि बच्चों में सेना व खेलों के प्रति रुझान बढ़ाया जा सके। विशेष बात कि कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) की आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती देशभर के बालक व किशोरों को 17 वर्ष छह माह की उम्र में उन्हें सेना में सैनिक बनने का भी अवसर देगी। इसी के तहत ताइक्वांडो खेल रहे आठ से 14 आयु सीमा वाले बच्चों के लिए 22 अप्रैल से कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही।

आफिसर कमांडिंग ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी (केआरसी) के अनुसार आत्मसुरक्षा से जुड़े खेल ताइक्वांडो में दक्ष देश के सभी राज्यों के बच्चों के चयन को नरसिंह मैदान में भर्ती रैली 22 अप्रैल से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को उस दिन प्रातः नौ से दस बजे तक मैदान में पहुंचना होगा। 25 अप्रैल तक चलने वाली भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चों की उम्र इसी वर्ष 22 अप्रैल को आठ से 14 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 5वीं पास रखी गई है।

आफिसर कमांडिंग के अनुसार असाधारण प्रतिभशाली बच्चों को उम्र में छूट देकर अधिकतम आयुसीमा 16 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों के पास बीते दो वर्षों की खेल उपलब्धियां होनी चाहिए। इस योजना के तहत भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा व वार्षिक बीमा की सुविधाएं निश्शुल्क प्रदान की जाएंगी।

ये दस्तावेज लाने जरूरी
शैक्षिक, चरित्र, मूल निवास, जाति व जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाणपत्र व पासपोर्ट आकार के 10 फोटो।

ये होगी शारीरिक मापदंड

उम्र वर्ग ऊंचाई वजन
08 वर्ष 134 सेमी 29 किग्रा
09 वर्ष 139 सेमी 31 किग्रा
10 वर्ष 143 सेमी 34 किग्रा
11 वर्ष 150 सेमी 37 किग्रा
12 वर्ष 153 सेमी 40 किग्रा
13 वर्ष 155 सेमी 42 किग्रा
14 वर्ष 160 सेमी 47 किग्रा

दलालों से दूर रहने की नसीहत
आफिसर कमांडिंग ब्वायज कंपनी ने यह सेना भर्ती नहीं बल्कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया है। धांधली कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दलालों की मदद न लेने की सख्त नसीहत देते हुए साफ किया है कि ठगी व अन्य असहज स्थिति में आयोग तथा केआरसी की जिम्मेदारी नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी का कोई भी प्रमाणपत्र जारी पाया गया तो उसका आवेदन निरस्त कर गठित टीम त्वरित कार्रवाई करेगी। खिलाड़ी भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चे आने जाने, रुकने व भोजन का खर्चा स्वयं वहन करेंगे। आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में चयनित खिलाड़ी को जरूरत के अनुसार दूसरी कंपनी में स्थानांतरित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

Recent Comments