Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर 23 अगस्त को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में होगा यंग उत्तराखंड सिने...

23 अगस्त को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में होगा यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स (यूका) 2025 का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा और संगीत के संरक्षण, विकास व प्रचार-प्रसार में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले कलाकारों को यंग उत्तराखंड सिनेमा अवॉर्ड्स (यूका) 2025 प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 अगस्त को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के कलाकारों के साथ ही दो विशिष्ट सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। प्रसिद्ध रंगकर्मी व चरित्र अभिनेत्री मंजू बहुगुणा को यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और प्रसिद्ध लोकगायक व गीतकार गंभीर दार्मिज को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक यंग उत्तराखंड संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। अध्यक्ष कांता प्रसाद ने बताया कि संस्था पिछले 12 वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। विभिन्न श्रेणियों के लिए चार से छह कलाकारों का नामांकन किया जा चुका है, जिसमें से विजेताओं का चयन किया जाएगा।

फीचर फिल्म कैटेगरी

सर्वश्रेष्ठ खलनायक

बलदेव राणा- संस्कार, रमेश रावत- कारा एक प्रथा, मोहित घिल्डियाल- दानु भुला

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता

रमेश रावत- अजाण, विजय वशिष्ठ- रिखुली, राकेश गौड़- गढ़ कुमौं, पदमेंद्र रावत- मीठी मां कु आशीर्वाद

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री

मंजू बहुगुणा- जोना, पुष्पा जोशी- गढ़ कुमौं, कुसुम चौहान- संस्कार, सुमन गौड़- दानु भुला, मीना तिवारी- रिखुली

सर्वश्रेष्ठ छायाकार

गोविंद नेगी- रिखुली, दिलनवाज फारुखी- जोना, हरीश नेगी-असगार, मनोज सती- संस्कार, हरीश नेगी- मेरी गांव की बाट

सर्वश्रेष्ठ कहानी

निशे नाथ- जोना, अनुज जोशी- असगार, सुनील बड़ोनी- कारा एक प्रथा, जगत किशोर गैरोला- रिखुली

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

अर्जुन चंद्रा- जोना, अभिनव चौहान- मेरा गांव की बाट, संजय सिलोड़ी- गढ़ कुमौं, के राम नेगी- अजाण, मोहित घिल्डियाल- मीठी मां कु आशीर्वाद

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

शिवानी भंडारी- कारा एक प्रथा, अनुष्का पंवार- जोना, अंकिता परिहार- गढ़ कुमौं, मेघा खुगशाल- मीठी मां कु आशीर्वाद, मानवी पटेल- असगार

सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक

अनुज जोशी- असगार, निशे नाथ- जोना, जगत किशोर गैरोला- रिखुली, कांता प्रसाद- मीठी मां कु आशीर्वाद, अनुज जोशी- मेरा गांव की बाट

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

रिखुली- जगत किशोर गैरोला, कारा एक प्रथा- प्रणीता बड़ोनी, जोना- तितली फिल्म्स, असगार- सुमन वर्मा, मीठी मां कु आशीर्वाद- वैभव गोयल

म्यूजिक वीडियो कैटेगरी

सर्वश्रेष्ठ गीतकार

आशीष नेगी- वखि मेरु गौं, मालचंद बड़थ्वाल- हाय म्यारा बचपन, नरेंद्र सिंह नेगी- भाबर नि जौंला, नंद लाल भारती- चलडा महाराज, विवेक नौटियाल- उड़िजा चखुली

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक

सागर शर्मा- वखि मेरु गौं, पवन गुसांई व राकेश भट्ट- उड़िजा चखुली, नितेश बिष्ट- सुवा प्रतापा, विशाल शर्मा- झुमकी, नरेंद्र सिंह नेगी- भाबर नि जौंला

सर्वश्रेष्ठ छायांकन

गोविंद नेगी- भाबर नि जौंला, करन चैसिर- मेरा सैंय्या, नवी बड़थ्वाल- हाय म्यारा बचपन, क्रिएटिव बुड़बक- झुमकी, दीपक रावत- सुवा फैशन दारा

सर्वश्रेष्ठ गायक

सौरभ मैठाणी- वखि मेरू गौं, संदीप सोनू- सुवा प्रतापा, विवेक नौटियाल- उड़िया चखुली, नरेंद्र सिंह नेगी- भाबर नि जौंला, अमित खरे- स्याली मेरी रुकमा

सर्वश्रेष्ठ गायिका

प्रतीक्षा बमराड़ा- भाबर नि जौंला, प्रियंका महर- झुमकी, दीपा नगरकोटि- नंदना, ममता आर्या- धारतोली की हिमा, राधा द्विवेदी- सुवा प्रतापा

सर्वश्रेष्ठ गीत निर्देशक

राहुल भट्ट- सुवा प्रतापा, अंजलि कैंतुरा- झुमकी, सोहन चौहान- हाय मेरा बचपन, दीपक पल्स- मेरा सैंय्या, कविलास नेगी- भाबर नि जौंला

सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रोडक्शन हाउस

मशकबीन, भागीरथी फिल्म्स, पहाड़ साउंड बॉक्स, चांदनी एंटरप्राइज, यूके फिल्म्स स्टूडियो

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments