Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी में होगा लोकार्पण

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी में होगा लोकार्पण

मंत्री जोशी ने 144 करोड़ की यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की समीक्षा की

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी में 144 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की जल निगम जल संस्थान और पेयजल के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और योजना की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यमुना से लेकर राधा भवन तक जल निगम से संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली से संबंधी 14 जनवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित जल संस्थान, जल निगम, पेयजल तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्माण से संबंधित पेंडिग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में योजना का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी तक मसूरी वासियों को 07 एमएलडी पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही योजना के पूर्ण होने पर मसूरी वासियों को 11.7 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा। जिससे आने वाले 30 से 35 वर्षो तक पानी की कमी दूर होगी।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों तथा क्षेत्र में नलकूपों, पंपिंग स्टेशन के सभी कार्यों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एमडी पेयजल एस.सी पंत, मुख्य अभियंता यूपीसीएल एम.आर.आर्य, मुख्य अभियंता गढ़वाल संजय सिंह, अधिसाशी अभियंता जल निगम सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कचन रावत, अधीक्षण अभियंता विद्युत यांत्रिक प्रवीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments