Wednesday, March 11, 2026
Home खेल World Cup 2023: विराट ने सचिन को पछाड़ा, वनडे में सबसे ज्यादा...

World Cup 2023: विराट ने सचिन को पछाड़ा, वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड बनाया

मुंबई। शतकवीर विराट कोहली ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रच दिया। उन्होंने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक ठोका। इसी के साथ वह महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनका यह इस वर्ष का छठवां और कुल 50वां वनडे शतक है।

बुधवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित और शुभमन ने टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे विराट ने चितपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले गिल व बाद में श्रेयस के साथ टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। विराट ने सिंगल-डबल के साथ शुरूआत की और कमजोर गेंदों को बाउंड्री के पार भी पहुंचाया। उन्होंने 49 सिंगल और 10 डबल की मदद से अपनी शतकीय पारी को मजबूत आधार दिया। साथ ही नौ चौके और दो छक्के भी लगाए। वह 113 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद टिम साउदी की गेंद पर डेवन कॉन्वे को कैच देकर आउट हुए। उनके और श्रेयस अय्यर के बेहतरीन शतकों की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह किसी भी नॉक आउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर है।

विराट इस शतक के साथ एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यहां भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। इस शतक के साथ ही विराट के मौजूदा विश्व कप में 711 रन हो गए हैं। प्रतियोगिता में खेले गए कुल 10 मुकाबलों में विराट ने तीन शतक और पांच अर्द्धशतक जमाए हैं। वह एक विश्व कप में आठ बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments