Friday, March 13, 2026
Home खेल विश्व कप 2023ः विराट ने ठोका 49वां वनडे शतक, महान सचिन तेंदुलकर...

विश्व कप 2023ः विराट ने ठोका 49वां वनडे शतक, महान सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे

कोलकाता। विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक ठोककर महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। इसके साथ ही विराट के वन डे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बराबर ही 49 शतक हो गए हैं। हालांकि विराट की उपलब्धि इसलिए भी ज्यादा बड़ी है क्योंकि उन्होंने इसके लिए सचिन से करीब दो सौ पारियां कम खेली है।

रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली पर लगी हुई थी, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। प्रतियोगिता में दो बार वह 49वें शतक के करीब तक पहुंचे लेकिन दोनों बार चूक गए। हालांकि इसी प्रतियोगिता में बांग्लादेश के खिलाफ वह नाबाद 103 रनों की पारी खेलकर 48वां शतक बना चुके हैं। लेकिन रविवार को सभी क्रिकेट प्रेमियों को विराट के उस 49वें शतक का इंतजार था, जो उन्हें महानतम सचिन तेंदुलकर के बराबर खड़ा करने वाला था।

विराट ने निराश भी नहीं किया और शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जड़ेजा के साथ साझेदारियां कर न सिर्फ अपना 49वां शतक बनाया बल्कि भारतीय टीम को भी 326 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा करने में मदद की। विराट ने शुरूआत में तेज शुरूआत की और अच्छे हिट्स लगाए। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी स्पिनरों के अटैक पर आने के बाद रन बनाना काफी मुश्किल हो गया। ऐसे में विराट ने श्रेयस के साथ धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया। एक बार सेट होने के बाद दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और रन गति को बढ़ाया।

विराट ने अपनी 121 गेंदों की पारी में 101 रन बनाए। विकेट को भांप कर खेल रहे विराट ने ज्यादा जोखिम नहीं लिया और सिंगल और डबल के साथ स्कोर बढ़ाते रहे। बीच में मौका मिलने पर उन्होंने बाउंड्रीज भी लगाई। अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान विराट ने 10 बेहतरीन चौके लगाए। इसके साथ ही विराट विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि एक तो यह उनका जन्मदिन का मौका था। दूसरा, उन्होंने उसी ईडन गार्डन के मैदान पर यह शतक लगाया, जहां उन्होंने अपना डेब्यू शतक लगाया था।

विराट के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

-विराट विश्व कप डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2011 विश्व कप में शतक लगाया था।

-विराट भारतीय टीम की तरफ से वनडे में सबसे तेज 52 गेंद में शतक वाले बल्लेबाज हैं।

-विराट वनडे में आठ कैलेंडर ईयर में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

-विराट ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में आठ, नौ, 10, 11,12,13 हजार रन बनाए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments