Wednesday, April 29, 2026
Home खेल WORLD CUP 2023: विराट की शानदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड...

WORLD CUP 2023: विराट की शानदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। विराट कोहली की शानदार 95 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड को हरा दिया। शानदार जीत के साथ भारतीय टीम विश्व कप 2023 की प्वाइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। कोहली दुर्भाग्यशाली रहे और सिर्फ पांच रन के अंतर से अपने रिकॉर्ड 49वें शतक से चूक गए। हालांकि उनकी शानदार पारी और साथी बल्लेबाजों के साथ निभाई गई साझेदारियों के कारण ही भारत यह जीत हासिल करने में कामयाब हो पाया।

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और डेविड कॉन्वे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। सिराज की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका दर्शनीय कैच पकड़ा। दूसरे ओपनर विल यंग भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक पाए। वह 17 रन बनाकर शमी की गेंद पर बोल्ड हुए। ओपनर्स के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे रचिन रविंद्र और डेरल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोर 178 तक पहुंचाया। शतक की तरफ बढ़ रहे रविंद्र को शमी ने 75 के स्कोर पर शुभमन के हाथों कैच आउट करवाया। मिचेल ने 130 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ जमकर रन बनाए। विशेषकर कुलदीप को निशाने पर लिया और उनकी गेंदों पर कई छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए। विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन दिए। कुलदीप यादव ने 73 रन देकर दो और बुमराह व सिराज ने एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक बार फिर शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 71 रन जोड़े। रोहित शर्मा फिर दुर्भाग्यशाली रहे और 40 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली और श्रेयस ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 128 तक पहुंचाया। श्रेयस 29 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने भी कोहली के साथ अर्द्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने 27 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव दुर्भाग्यपूर्ण ढ़ंग से रनआउट हुए। लेकिन इसके बाद कोहली और रविंद्र जड़ेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। टीम को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे, तभी विराट छक्का मारने के प्रयास में 95 के स्कोर पर बाउंड्री पर लपके गए। जड़ेजा (39 नाबाद) ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फॉर्ग्यूसन ने दो और मिचेल सेंटनर व ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

Recent Comments