Sunday, May 3, 2026
Home ताजा खबर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड...

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड दिलवाएं- राज्यपाल

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु अभियोजन अधिकारी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आप अपराध से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने हेतु पूरी लगन एवं तत्परता से कार्य कर अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि अपराधी या दोषी को समय से उचित दण्ड मिले, इस हेतु आप संकल्प एवं निष्ठा से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि बेगुनाह, अपराध से पीड़ित महिला, बच्चियों, बेटी, गरीब या असहाय को समय से न्याय मिले, इस हेतु आप समर्पण भाव से कार्य करें, इनसे जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करें। यदि सजा का सफर लम्बा हो, न्याय मिलने में देरी हो तो वह बेगुनाह के साथ न्याय नहीं है।

राज्यपाल ने कहा कि अभियोजन के कार्य में चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन यह क्षेत्र आपने स्वयं चुना है, इसलिए संकल्प लें कि समर्पण भाव से कार्य करें। आपने अपने काम में तेजी एवं गुणवत्ता लानी है तो आप तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपके कार्य में गुणवत्ता के साथ ही तेजी भी आएगी। आज, साइबर क्राइम, वित्तीय फ्रॉड में तेजी आ रही है, इसमें आपको समय के साथ तेजी से चलने, डाटा मैनेजमेंट और एआई तकनीक का प्रयोग सीखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बनों, लगन से कार्य करो, मिशन बनाकर कार्य करें।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments