Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर गर्मी बढ़ने के साथ ही तेजी से आगे बढ़ रही बिजली की...

गर्मी बढ़ने के साथ ही तेजी से आगे बढ़ रही बिजली की मांग, 4.3 करोड़ यूनिट तक पहुंच 

देहरादून। प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को बिजली की मांग बढ़कर 4.3 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। अब यूपीसीएल रोजाना बाजार से करीब एक करोड़ यूनिट तक पहुंच चुकी है। प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बिजली की 3.8 करोड़ यूनिट मांग से हुई, जो अब बढ़कर 4.3 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ती जा रही इस मांग के बीच यूपीसीएल की सांस फूलने लगी है। राज्य व केंद्र की उपलब्धता 3.2 से 3.5 करोड़ यूनिट तक ही है। ऐसे में रोजाना करीब एक करोड़ यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है।

हालांकि, अभी बिजली के दाम बाजार में चार रुपये प्रति यूनिट तक हैं। उधर, पीक ऑवर में बिजली आपूर्ति करने में भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों खासकर हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में यूपीसीएल रोजाना करीब डेढ़ से दो घंटे बिजली कटौती को मजबूर है। हालांकि, अभी कटौती छोटे कस्बों तक नहीं पहुंची है। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल काशीपुर स्थित गैस पावर प्लांट में से एक प्लांट चल रहा है। बाकी बंद किए हुए हैं। चूंकि बाजार से अपेक्षाकृत सस्ते दाम पर बिजली मिल रही है। हालांकि, उन्होंने अभी भारी बिजली समस्या से इन्कार किया।

प्रदेश में बिजली की किल्लत 20 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है। यूपीसीएल भी काफी हद तक मौसम के मिजाज का इंतजार कर रहा है। मौसम ठीक रहा तो यूपीसीएल आपूर्ति आसानी से कर पाएगा, लेकिन अगर गर्मी और बढ़ेगी तो बिजली की मांग भी 4.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए आपूर्ति मुश्किल हो जाएगी। बिजली कटौती और बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments