Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर कल हरिद्वार दौरे पर आ रहे है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, इन- इन...

कल हरिद्वार दौरे पर आ रहे है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, इन- इन जगहों पर किया गया रुट डायवर्ट 

हरिद्वार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल यानि शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरिद्वार व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। यातायात पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। शनिवार को उपराष्ट्रपति हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दिल्ली से वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। ऋषिकेश-भानियावाला से हरिद्वार मार्ग पर प्रातः आठ से दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह रहेगा रूट डायवर्जन ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहे पर रोका जाएगा। साथ ही देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी चौराहे से डायवर्ट किया जा सकता है।

भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर पर रोका जाएगा। ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा। साथ ही ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से बाया चीला होते हुए हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियां परखने के लिए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने आइजी गढ़वाल करन सिंह नाग्नयाल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के साथ रूट का जायजा लिया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और हरिहर आश्रम कनखल का भ्रमण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

इसके बाद सीसीआर में अधीनस्थों की बैठक लेते हुए आने वाले चार दिन तक धर्मनगरी में वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिए। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हरिद्वार में अगले तीन चार दिन में वीवीआइपी मूवमेंट रहेगा। इसलिए पुलिस को हर मिनट चौकन्ना रहना है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करें।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments