Sunday, June 15, 2025
Home ताजा खबर कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने थामा...

कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने थामा बीजेपी का दामन 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता 

अनुकृति कई समर्थकों संग हुई भाजपा में शामिल 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा।

ये सपना मोदी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामि हो सकती हैं। वहीं, आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं।

RELATED ARTICLES

बुक सेशन: जीवन के अनुभवों को हल्क-फुल्के अंदाज में बयां करती है विवेक अत्रे की “द मिडल ऑफ एवरीथिंग”

देहरादून। पूर्व आईएएस और मोटिवेशनल स्पीकर व लेखक विवेक अत्रे की नई किताब द मिडिल ऑफ एवरीथिंग जीवन में खुशियों और उत्साह का उदाहरण...

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे अपने दो वरिष्ठ सदस्यों का किया अभिनंदन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे अपने दो वरिष्ठ सदस्यों का शनिवार को अभिनंदन किया। साथ ही भारतीय...

23 मई से आठ जून तक आयोजित होगा 41वां देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2025, खिताब के लिए भिडेंगी 16 टीमें

देहरादून। प्रतिष्ठित देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 का आयोजन 23 मई से आठ जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया जाएगा। प्रतियोगिता में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारतीय सेना को मिले 451 सैन्य अधिकारी, आईएमए से मित्र राष्ट्रों के 32 अफसर भी हुए पास आउट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy), देहरादून में शनिवार को 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट...

हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी त्रिस्तरीय पंचायतें प्रशासकों के हवाले, पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। तय समय बीतने के बावजूद चुनाव घोषित नहीं...

सीएम धामी ने थामा ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, कहा, अन्नदाता भाइयों के परिश्रम को नमन करने का छोटा सा प्रयास

लिब्बरहेड़ी (हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक नए रूप में दिखाई दिये। लिब्बरहेड़ी में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने ट्रैक्टर...

UTTARAKHAND CABINET DICISION: स्थानीय लोग और फर्म ही करेंगे 10 करोड़ तक के काम, छोटे कामों में एसएचजी व एमएसएमई को प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कैबिनेट ने उत्तराखंड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमेंट) नियमावली, 2024...

Recent Comments