Monday, November 2, 2026
Home बड़ी खबर लगातार धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, वन संपदा को पहुंच रहा भारी...

लगातार धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, वन संपदा को पहुंच रहा भारी नुकसान 

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल पिछले कुछ दिनों से लगातार धधक रहे हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। कर्णप्रयाग में गौचर के सामने सारी गांव के जंगलो में शनिवार देर रात से आग लगी है। आग के चलते कई हेक्टेयर जंगल जंल कर राख हो गए। वहीं, शनिवार को जंगल में आग की 22 घटनाएं सामने आई थे। इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं अब बढ़कर 373 हो गई हैं। आग से पहाड़ धुआं-धुंआ हो रहे हैं। राज्य में गर्मी तेज होने के साथ ही जंगल की आग के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को वनाग्नि की 10 घटनाएं हुईं, जो शनिवार को बढ़कर 22 हो गई। गढ़वाल में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में जंगल की आग का एक, नंंदादेवी राष्ट्रीय पार्क में एक, राजाजी टाइगर रिजर्व में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में एक और लैंसडाउन वन प्रभाग में दो मामले सामने आए हैं।

जबकि, रामनगर वन प्रभाग में एक, तराई पूर्वी वन प्रभाग में नौ, हल्द्वानी वन प्रभाग में चार और बागेश्वर वन प्रभाग के आरक्षित क्षेत्र में जंगल की आग का एक मामला सामने आया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कुछ जगहों पर आग काबू में नहीं आ पा रही है। वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर परंपरागत तरीके से आग पर काबू में प्रयास में जुटे हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एक नवंबर 2023 से अब तक जंगल में आग की 373 घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे 436 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में अब हर परिवार की बनेगी डिजिटल आईडी, धामी सरकार ने लॉन्च किया देवभूमि परिवार पोर्टल

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास योजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने...

उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुखों की ताकत बढ़ाने की तैयारी, धामी सरकार क्षेत्र पंचायत निधि पर करेगी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार क्षेत्र पंचायतों से जुड़े...

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा: जोशीमठ के पास पहाड़ी से टकराया हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 की मौत

चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा चमोली जिले में जोशीमठ के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

उत्तराखंड में अब हर परिवार की बनेगी डिजिटल आईडी, धामी सरकार ने लॉन्च किया देवभूमि परिवार पोर्टल

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास योजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने...

उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुखों की ताकत बढ़ाने की तैयारी, धामी सरकार क्षेत्र पंचायत निधि पर करेगी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार क्षेत्र पंचायतों से जुड़े...

सूचना विभाग में तीन दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी विदाई

देहरादून। उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में करीब 30 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो...

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा: जोशीमठ के पास पहाड़ी से टकराया हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 की मौत

चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा चमोली जिले में जोशीमठ के...

Recent Comments