Monday, June 22, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखण्ड के शूटर शपथ भारद्वाज ने दक्षिण कोरिया में जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखण्ड के शूटर शपथ भारद्वाज ने दक्षिण कोरिया में जीता सिल्वर मेडल

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप – ट्रैप (जूनियर) स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीता

देहरादून। उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग एथलीट शपथ भारद्वाज ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रही एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रैप (जूनियर) स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर एक बार फिर राज्य और देश का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक के करीबी मुकाबले में 42 का स्कोर बनाकर शपथ एक अन्य भारतीय निशानेबाज बख्तियार के 43 के स्कोर के  मुकाबले एक अंक से स्वर्ण पदक पाने से चूक गए। कुवैत के निशानेबाज अलराशिदी सलाह ए टी एम 31 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता।भारत के शार्दुल विहान 25 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, चीन के बाई जुनमिंग 18 के स्कोर के साथ 5वें स्थान पर रहे और चीन के एक अन्य निशानेबाज डू जियान ने 14 के स्कोर के साथ फाइनल में 6वां स्थान हासिल किया।

इससे पहले शपथ ने क्वालिफिकेशन राउंड में चीन और कुवैत के निशानेबाजों के साथ चैंपियनशिप का तीसरा बड़ा स्कोर 113 बनाकर छह फाइनलिस्टों में अपनी जगह पक्की की थी। चैंपियनशिप में चीन, कोरिया, भारत, कजाकिस्तान, ताइपे और अन्य एशियाई देशों के निशानेबाजों ने भाग लिया। शपथ उत्तराखंड के एक अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग एथलीट हैं, जिन्होंने भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप, अंतर्राष्ट्रीय ग्रां प्री और इटली में आयोजित ग्रीन कप जैसी अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिताओं में 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।

उत्तराखंड राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, महासचिव सुभाष राणा, संयुक्त खेल निदेशक डी पी भट्ट ने शपथ को उसकी सफलता और उपलब्धियों पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments