Friday, March 13, 2026
Home बड़ी खबर आखिरकार बज गई पंचायत चुनाव की घंटी, अधिसूचना जारी, आचार संहित लागू,...

आखिरकार बज गई पंचायत चुनाव की घंटी, अधिसूचना जारी, आचार संहित लागू, 19 जुलाई को आएगा परिणाम

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश में पंचायत चुनाव की घंटी बज गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में (हरिद्वार को छोड़कर) आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पहली बार प्रदेश में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 10 और दूसरे चरण के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा। दोनों चरणों का परिणाम एक साथ 19 जुलाई को आएगा।

पूरा चुनाव कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

शनिवार को रिंग रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागेश्वर और बागेश्वर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में (हरिद्वार में चुनाव नहीं हो रहे हैं) दो चरणों में मतदान होगा। दोनों चरणों के लिए 25 से 28 जून तक नामांकन किए जा सकेंगे। 29 जून से एक जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जुलाई को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इसके बाद पहले चरण के लिए तीन जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 10 जुलाई को पहले चरण का मतदान होगा और 19 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए आठ जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे और 15 जुलाई को मतदान होगा। दूसरे चरण की मतगणना भी 19 जुलाई को ही होगी।

पहले चरण में इन ब्लॉक में होगा चुनाव

जिला- ब्लॉक

अल्मोड़ा – ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया

उधमसिंहनगर- खटीमा, सितारगंज, गदरपुर व बाजपुर

चम्पावत- लोहाघाट व पाटी

पिथौरागढ़- धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी व कनालीछीना

नैनीताल- बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ व धारी

बागेश्वर- बागेश्वर, गरूड़ व कपकोट

उत्तरकाशी- मोरी, पुरोला व नौगांव

चमोली- देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ व नारायणबगड़

टिहरी गढ़वाल- जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना

देहरादून- चकराता, कालसी व विकासनगर

पौड़ी गढ़वाल- खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा

रूद्रप्रयाग- ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि

दूसरे चरण में इन ब्लॉक में होगा चुनाव

जिला- ब्लॉक

अल्मोड़ा- सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग व द्वाराहाट

उधमसिंहनगर- रूद्रपुर, काशीपुर व जसपुर

चंपावत- चंपावत व बाराकोट

पिथौरागढ़- विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट

नैनीताल- हल्द्वानी, रामनगर, भीमताव व कोटाबाग

उत्तरकाशी- डुंडा, चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी

चमोली- पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण

टिहरी गढ़वाल- कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व चंबा

देहरादून- डोईवाला, रायपुर व सहसपुर

पौड़ी गढ़वाल- यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट व कल्जीखाल

66418 पदों पर होगा चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल चार पद हैं, जिन पर 66418 प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587, प्रधान ग्राम पंचायत के 7,499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए प्रदेश में कुल 8276 मतदान केंद्र और 10529 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। 23 लाख 10 हजार 996 स्त्री, 24 लाख, 65 हजार 702 पुरुष और 374 अन्य मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। 2019 की तुलना में चार लाख, 56 हजार 793 ज्यादा मतदाता इस बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव खर्च की सीमा में बढ़ोत्तरी

निर्वाचन आयोग ने चार में से तीन पदों के लिए चुनाव की अधिकतम खर्च की सीमा में बढ़ोत्तरी की है। सदस्य ग्राम पंचायत प्रत्याशी पहले की तरह अधिकतम 10 हजार रुपये चुनाव में खर्च कर सकेंगे। प्रधान पद के प्रत्याशी अब 75 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे, पहले यह धनराशि अधिकतम 50 हजार रुपये तय थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य भी 25 हजार की बढ़ोत्तरी के साथ 75 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा पहले एक लाख 40 हजार थी, जिसमें 60 हजार की बढ़ोत्तरी की गई है। अब यह प्रत्याशी दो लाख रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकेंगे।

चार अलग-अलग रंगों के होंगे बैलेट पेपर

पंचायत चुनाव के लिए पदवार चार अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सफेद, प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंगा का बैलेट पेपर होगा।

सार्वजनिक होगा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का ब्योरा

लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तर्ज पर पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का ब्योरा भी सार्वजनिक होगा। क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के शपथ पत्र और घोषणा पत्र संबंधित जिले की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जिन्हें कोई भी देख सकेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments