Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर संस्कार रावत की शानदार पारी के बावजूद हारा उत्तराखंड, अशर ने झटके...

संस्कार रावत की शानदार पारी के बावजूद हारा उत्तराखंड, अशर ने झटके चार विकेट

देहरादून। विकेटकीपर संस्कार रावत की शानदार संघर्षपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद उत्तराखंड को वीनू मांकड ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। संस्कार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में 11 चौकों व एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए। अशर खान ने बढ़िया ऑलराउंडर खेल दिखाया और 35 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी चटकाए।

मंगलागिरी एसीए स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 345 रन बनाए। एरन जॉर्ज और कप्तान अवनीश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 21.1 ओवर में 184 रन बनाए। अवनीश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 14 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 128 रनों की पारी खेली। एरन जॉर्ज ने 77 गेंदों में 60 रन बनाए। एमएस कार्तिकेय ने अंतिम ओवरों में अच्छे हाथ दिखाए और 34 गेंदों में आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए अशर खान ने 47 रन देकर चार, हर्ष ने 76 रन देकर दो और डीपी सिंह, आदित्य रावत व पूर्वांश ध्रुव ने एक-एक विकेट चटकाया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड को रक्षित डालाकोटी और अशर खान ने 7.4 ओवर में 65 रनों की तेजतर्रार शुरूआत दी। हालांकि इसके बाद टीम ने नियमित तौर पर विकेट गवांए। मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज संस्कार रावत ने पारी को संभाला और उत्तराखंड को मैच में वापस लेकर आए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाया। इसके कारण उत्तराखंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 268 रनों पर ढ़ेर हो गई। संस्कार के अलावा अशर खान ने 35, कप्तान आरव महाजन ने 31 और रक्षित डालाकोटी ने 25 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments