Sunday, September 6, 2026
Home खेल उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: देहरादून वॉरियर्स, ऋषिकेश फाल्कन्स और हरिद्वार एल्मास का...

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: देहरादून वॉरियर्स, ऋषिकेश फाल्कन्स और हरिद्वार एल्मास का जीत से आगाज

देहरादून, 27 सितंबर। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2025 के पुरुष वर्ग का आगाज शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में हुआ। टूर्नामेंट के पहले ही दिन दर्शकों को ट्रिपल हेडर का रोमांच मिला, जिसमें देहरादून वॉरियर्स ने गत विजेता क्यूएसएन इंडियंस को हराकर बड़ा उलटफेर किया, ऋषिकेश फाल्कन्स ने टिहरी टाइटन्स को आठ विकेट से मात दी, जबकि तीसरे मुकाबले में हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुनाल चंदेला के शतक (126 रन) की बदौलत टीम ने पिथौरागढ़ हरिकेन पर 80 रनों की शानदार जीत दर्ज की। तीनों मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन ने टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण को जबरदस्त शुरुआत दी और साफ कर दिया कि इस बार प्रतियोगिता और भी रोमांचक रहने वाली है।

देहरादून वॉरियर्स ने 16 रन से जीता उद्घाटन मुकाबला

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। देहरादून वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162/9 रन बनाए। जवाब में गत विजेता यूएसएन इंडियंस 146/9 तक ही पहुंच सके और मुकाबला 16 रन से हार गए। यूएसएन की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही दो विकेट खो दिए। मिडिल ऑर्डर भी दबाव नहीं झेल सका और 15वें ओवर तक टीम 92/6 के स्कोर पर सिमटती नजर आई। हालांकि वंशराज चौहान ने 16 गेंदों में 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर 140 के पार पहुंचाया, लेकिन जीत के लिए यह नाकाफी रहा।

देहरादून के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और स्पिन व पेस के मिश्रण से विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सागर रावत को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गेंदबाजों के दम पर ऋषिकेश की शानदार जीत

दूसरे मुकाबले में टिहरी टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो भारी पड़ गया। ऋषिकेश की पेस तिकड़ी निखिल पुंडीर, अग्रिम तिवारी और जगमोहन नागरकोटी ने शुरुआती ओवरों में ही टाइटन्स के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया और टीम चौथे ओवर तक 11/3 पर सिमट गई। अनिकेत मलिक ने 38 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टाइटन्स की पारी 20 ओवर में 112/9 पर रुक गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने धमाकेदार शुरुआत की। अभ्युदय भटनागर और एलन चेतन ने 38 रन की साझेदारी की। पूर्वांध ध्रुव ने 18 गेंदों में 39 रन ठोकते हुए मैच को शुरुआती ओवरों में ही ऋषिकेश की झोली में डाल दिया। अक्षिल सिंह रावत और ध्रुव की 64 रन की साझेदारी के दम पर फाल्कन्स ने 12.2 ओवर में आठ विकेट से जीत हासिल की। जगमोहन नागरकोटी को 3/13 की घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कुणाल के शतक से हरिद्वार एल्मास की आसान जीत

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुनाल चंदेला ने यूपीएल सीजन-2 का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 126 रन बनाकर टीम का स्कोर 252/6 तक पहुंचा दिया। उनका साथ नीरज राठौर (23), सौरभ चौहान (43), सिद्धार्थ गुप्ता (13) और प्रशांत भाटी (19 नाबाद) ने दिया। पिथौरागढ़ की ओर से प्रशांत चौहान और शहंशाह आलम ने दो-दो विकेट लिए जबकि रविंद्र नेगी और प्रशांत चोपड़ा ने एक-एक सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पिथौरागढ़ हरिकेन की शुरुआत संतुलित रही। दक्ष अरोड़ा (30) और मनीष गौड़ (30) ने 58 रन की साझेदारी की, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। तुषार नौटियाल (58 नाबाद) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 172/5 ही बना पाई और मुकाबला 80 रन से हार गई। हरिद्वार की ओर से गोल्डी मलिक ने दो विकेट, जबकि प्रशांत भाटी और अभय क्षेत्री ने एक-एक विकेट झटके।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments