Wednesday, March 11, 2026
Home मनोरंजन खो गए हम कहां का ट्रेलर रिलीज, अनन्या, आदर्श और सिद्धांत की...

खो गए हम कहां का ट्रेलर रिलीज, अनन्या, आदर्श और सिद्धांत की तिकड़ी ने जमाया रंग

द आर्चीज के बाद निर्देशक जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म खो गए हम कहां की रिलीज के लिए तैयार हैं। हालांकि, वह इससे बतौर निर्माता और लेखक जुड़ी हैं। फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नजर आएंगे। पहली बार यह तिकड़ी साथ काम कर रही है। हालांकि, अन्नया और सिद्धांत इससे पहले फिल्म गहराइयां में साथ दिख चुके हैं।अब वे फिल्म खो गए हम कहां के लिए साथ आए हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

अनन्या, सिद्धांत और आदर्श दोस्त हैं और पूरी फिल्म इन्हीं 3 दोस्तों की दोस्ती के इर्द-गिर्द बुनी गई है।ट्रेलर में सिद्धांत दूसरों की जिंदगी में तांक-झांक न करने का सुझाव देते दिख रहे हैं, वहीं इसमें कल्कि कोचलीन के साथ उनका रोमांस भी देखने को मिल रहा है।दोस्तों की मस्ती से लेकर ब्रेकअप तक इसमें काफी कुछ है, जिससे आप खुद को जोड़ पाएंगे। ट्रेलर देख तो लगता है कि फिल्म युवाओं को पसंद आने वाली है।

खो गए हम कहां अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में बन रही है। जोया ने अपनी जोड़ीदार रीमा कागती के साथ मिलकर यह फिल्म लिखी है। फिल्म 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कुछ ही दिन पहले इससे कलाकारों की झलक सामने आई थी। फिल्म का पहला गाना होने दो जो होता है भी रिलीज हो चुका है, जिसके बोल जोया के पिता जावेद अख्तर ने लिखे हैं।फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी इस फिल्म के सह-निर्माता हैं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments