Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर रुड़की में हुआ दर्दनाक हादसा- ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से...

रुड़की में हुआ दर्दनाक हादसा- ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत

सात श्रमिक हुए घायल

अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती 

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे पांच श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि सात श्रमिक घायल हो गए। बता दें कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे।

इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान मुकुल निवासी उदलहेड़ी थाना मंगलौर, साबिर निवासी मिमनाला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी उदलहेड़ी, बाबूराम निवासी लहबोली थाना मंगलौर एवं जग्गी निवासी ग्राम पिनना जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा आशु, समीर समेत पांच लोग घायल हो गए है। सूचना पाकर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments