Tuesday, September 15, 2026
Home फीचर कांग्रेस में बेटों, भतीजों को टिकट

कांग्रेस में बेटों, भतीजों को टिकट

कांग्रेस पार्टी के ऊपर भले परिवारवाद के आरोप लगें लेकिन वह नेताओं के बेटे, भतीजों, भाइयों आदि को टिकट देने में नहीं हिचकती है। हर चुनाव में कांग्रेस के कुछ पुराने नेता अपनी सीट छोड़ रहे हैं और अपने बच्चों को आगे कर रहे हैं। कुछ नेता तो खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं और परिवार के सदस्यों के लिए भी टिकट ले रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 229 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें कई सीटों पर पार्टी के पुराने नेताओं ने अपनी दावेदारी छोड़ दी और उनकी जगह उनके बेटों को टिकट दी गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा को दंतेवाड़ा से टिकट दी गई है। महेंद्र कर्मा की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उसके बाद उनकी पत्नी देवती कर्मा चुनाव लड़ी थीं लेकिन इस बार उनकी जगह उनके बेटे छविंद्र को टिकट दी गई है।

इसी तरह मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को झाबुआ सीट से कांग्रेस ने टिकट दी है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सांसद हैं, जबकि कई चुनाव पहले ही दिग्विजय सिंह की सीट से उनके बेटे जयवर्धन चुनाव लड़ते हैं। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं और भतीजे प्रियव्रत सिंह को भी टिकट मिली है। उधर तेलंगाना में पार्टी के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं और उनके साथ ही उनकी पत्नी पद्मावती रेड्डी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस भी बड़े नेताओं को चुनाव लड़ा कर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत भाजपा भी मजबूत उम्मीदवारों को उतार रही है।

RELATED ARTICLES

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

विकास के दावों के बीच भूख की त्रासदी झेलने के लिए लोग मजबूर

 विश्‍वनाथ झा यह अपने आप में एक बड़ा विरोधाभास है कि जिस दौर में दुनिया भर में अर्थव्यवस्था के चमकते आंकड़ों के जरिए लगातार विकास...

 बोतलबंद पानी नहीं, जहर पी रहे हैं हम  

ज्ञानेन्द्र रावत आधुनिक जीवनशैली के तहत हम सभी अपने जीवन को सुखमय बनाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास कर रहे हैं। वह चाहे भौतिक सुख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments