Sunday, May 3, 2026
Home ताजा खबर 31st के जश्न में शराब पीकर सड़क पर भर्राटा भरने वालों की...

31st के जश्न में शराब पीकर सड़क पर भर्राटा भरने वालों की अब खैर नहीं

यातायात पुलिस उत्तरकाशी ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चैकिंग अभियान

उत्तरकाशी। नए साल व 31st के जश्न में शराब पीकर सड़क पर फर्राटा भरने वालों की खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,अर्पण यदुवंशी द्वारा इस बाबत सभी CO’s, SO’s व प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है। उनके द्वारा सभी प्रभारियों को न्यू ईयर से ठीक पहले अलर्ट रहते हुये शराब व नशीले पदार्थो का सेवन कर अनावश्यक न्यूसेंस व ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले आराजक तत्वों, संदिग्ध गतिविधि तथा व्यक्तियों की लगातार निगरानी तथा चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं।

जिसके तहत यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात, राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में सोमवार की सांय को उत्तरकाशी मुख्यालय के आस-पास ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, एल्कोमीटर के साथ वाहन चालकों की चैकिंग की गयी, नशे की हालत में वाहन चलाने पर 3 वाहन चालकों को 185 MV एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी चालकों को न्यू ईयर व 31st के दौरान शराब व नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी।

आपको बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट है। शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों, आराजक, शरारती तत्वों व संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments