Sunday, March 8, 2026
Home देश-दुनिया असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। इस मौके पर रामलला की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद रामलला के दिव्य सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा भी देखने को मिला। असम के चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी इस दुर्लभ क्षण के साक्षी बने। पीएम मोदी ने सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा हेलिकॉप्टर में देखा और खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। दरअसल, जब राम मंदिर में रामलला का ‘सूर्य तिलक’ समारोह हो रहा था उस समय प्रधानमंत्री मोदी असम के नलबाड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा के तुरंत बाद उन्होंने हेलिकॉप्टर में बैठकर अपने टैब में उस अद्भुत पल में रामलला का दर्शन किया। खास बात यह रही कि जिस समय PM रामलला के सूर्य तिलक का अद्भुत क्षण देख रहे थे, उस समय उनके पैर में जूते नहीं थे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।

अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल करके 5.8 सेंटीमीटर प्रकाश की किरण से रामलला के मस्तक को रोशन किया गया। इसके लिए एक विशेष उपकरण डिजाइन किया गया था. रामनवमी पर इस शुभ आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 10 वैज्ञानिकों की एक टीम राम मंदिर में तैनात थी।दोपहर 12 बजे से लगभग 3 से 3.5 मिनट तक, दर्पण और लेंस के संयोजन का उपयोग करके सूर्य की रोशनी को रामलला के माथे पर सटीक रूप से निर्देशित किया गया।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)-सीबीआरआई रुड़की के वैज्ञानिक डॉ. एस के पाणिग्रही ने बताया कि ‘सूर्य तिलक परियोजना के तहत हर साल चैत्र माह में श्री रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से भगवान राम के मस्तक पर सूर्य की रोशनी से तिलक किया जाएगा और हर साल इस दिन आकाश पर सूर्य की स्थिति बदलती है।’ उन्होंने बताया कि रामलला के मस्तक के केंद्र पर तिलक लगाने की सही अवधि लगभग तीन से साढ़े तीन मिनट है, जिसमें दो मिनट पूर्ण रोशनी होती है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन

नई टिहरी। टिहरी झील अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। रविवार को यहाँ ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ...

दिल्ली की गोष्ठी में भोपाल सिंह चौधरी का तीखा बयान: “पर्यावरण के नाम पर सिर्फ खोखली बातें, अब जमीन पर संघर्ष जरूरी”

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित “हिमालय है तो हम हैं” विषयक गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments