Sunday, June 15, 2025
Home देश-दुनिया देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान - मुख्यमंत्री...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है – मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1977 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन जनता को शौचालय और आवास तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। दादी से लेकर पोते तक अब फिर से वही नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। इस बार जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन देश के 50 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं थे। करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। अगर करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में पाालिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरुआत हुई। गरीबों को बिना किसी भेदभाव के राशन और सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। गरीब जनता को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। ये सब डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पाया गया कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा फेक राशन कार्ड थे। इसकी जांच अभी भी चल रही है। सपा सरकार में गरीबों का राशन सपा नेता और इनके द्वारा पोषित माफिया खा जाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी के शासन में जनता को अब राशन मिल रहा है। प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा राशन की दुकानों पर ईपॉस मशीनें लगाई गई हैं। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हो रही है। ये पॉलिटिक्स आफ परफार्मेंस का असर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है अभी छह चरणों का मतदान और होना है। देश की जनता पीएम मोदी के काम पर मतदान करेगी। देश में फिर मोदी सरकार बनेगी और भाजपा 400 सीटें प्राप्त करेगी।

RELATED ARTICLES

बड़ी छलांगः वित्तीय प्रदर्शन में उत्तराखंड ने बनाया कीर्तिमान, छोटे राज्यों में गोवा के बाद दूसरा स्थान

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के...

INDIA-PAK CONFLICT UPDATE: भारत-पाक संघर्ष विराम पर सहमत, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद संघर्ष विराम...

ऑपरेशन सिंदूरः भारतीय सेना ने पाक आतंकवादियों के कई ठिकाने किए ध्वस्त, पहलगाम हमले का दिया जवाब

नई दिल्ली। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। पहलगाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारतीय सेना को मिले 451 सैन्य अधिकारी, आईएमए से मित्र राष्ट्रों के 32 अफसर भी हुए पास आउट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy), देहरादून में शनिवार को 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट...

हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी त्रिस्तरीय पंचायतें प्रशासकों के हवाले, पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। तय समय बीतने के बावजूद चुनाव घोषित नहीं...

सीएम धामी ने थामा ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, कहा, अन्नदाता भाइयों के परिश्रम को नमन करने का छोटा सा प्रयास

लिब्बरहेड़ी (हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक नए रूप में दिखाई दिये। लिब्बरहेड़ी में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने ट्रैक्टर...

UTTARAKHAND CABINET DICISION: स्थानीय लोग और फर्म ही करेंगे 10 करोड़ तक के काम, छोटे कामों में एसएचजी व एमएसएमई को प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कैबिनेट ने उत्तराखंड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमेंट) नियमावली, 2024...

Recent Comments