Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड के शिक्षा संस्थान के लिए अनंत अंबानी से 15 करोड़ सीएसआर...

उत्तराखंड के शिक्षा संस्थान के लिए अनंत अंबानी से 15 करोड़ सीएसआर फंड लेने का मामला गरमाया

पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा सीएसआर के तहत चंदा लेना अपराध नहीं,कानूनी कार्रवाई करेंगे

शिक्षण संस्था में मेरे अथवा मेरे परिवार का कोई भी सदस्य नहीं- पूर्व राज्यपाल

महाराष्ट्र के RTI कार्यकर्ता का आरोप- पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार तल्ली ताल को सीएसआर के तहत 15 करोड़ का फंड मिला

कोश्यारी ने कहा, पूर्व राज्यपाल सुदर्शन ने हिमज्योति स्कूल के लिए आर्थिक सहयोग लिया

देहरादून। अनंत अम्बानी से उत्तराखंड की शिक्षण संस्था के लिए 15 करोड़ लेने के मामले में पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने पहली बार बयान जारी कर कहा कि उक्त संस्था में मेरे परिवार का कोई सदस्य नहीं है। शुक्रवार को जारी बयान में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सीएसआर के तहत चंदा लेना अपराध नहीं होता। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के आरोपों का खंडन करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गलगली ने आरोप लगाया था कि पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने अनंत अम्बानी से अखिल भारतीय शिक्षण संस्था विद्याभारती द्वारा नैनीताल में स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार सीनियर हायर सेकण्डरी स्कूल व उसकी शिक्षण शाखाओं हेतु सीएसआर मद में 15 करोड़ की आर्थिक सहायता ली। और आरटीआई के तहत महाराष्ट्र के राजभवन ने इस बाबत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि शिक्षण संस्था में मेरे अथवा मेरे परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है यह विद्यालय लगभग 40 वर्ष से चल रहा है तथा इसकी शाखायें भी पर्याप्त समय से चल रहीं हैं। कोश्यारी ने कहा कि उनके भतीजे दीपेन्द्र द्वारा जमीन खरीदने व रिजार्ट बनाने जैसे आरोप मनगढन्त हैं। उन्होंने कहा कि कारपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (Csr ) के तहत चन्दा लेना अपराध नहीं होता। गल गली नाम के इन सज्जन ने इस सम्बन्ध में मैसेज भेजा था। कोश्यारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब उसने लहर मैसेज हटा दिया है। जिस विद्यालय पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार तल्ली ताल को CSR में फन्ड मिला है, वह आवासीय विद्यालय है।

देशभर से 800 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इस बार चार बच्चे कीनिया से भी हैं। इसी की शाखा मुवानी पिथौरागढ में 2018 से चल रही है। 10th तक है उसी का भवन बन रहा है। यहाँ 300 बच्चे हैं। अभी डे है। भविष्य में हास्टल भी होगा। इंग्लिश मीडियम है। इससे उस क्षेत्र के गांवों का पलायन रुका है। फीस हजार से 1500 के बीच है। स्कूल भवन ऐसा बनेगा अब केवल छत रह गई है। नवम्बर में सरसंघचालक मोहन भागवत लोकार्पण करेंगे। उनका कार्यक्रम नवम्बर 17,18,19 में मिला है।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हूबहू बयान

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments