Saturday, June 20, 2026
Home आर्टिकल भारत तक पहुंची आंच

भारत तक पहुंची आंच

हूती का कहना है कि जब तक गाजा में इजराइली कार्रवाई नहीं रुकती, उसके हमले जारी रहेंगे। इससे समुद्री परिवहन पर निर्भर विश्व अर्थव्यवस्था के लिए नया संकट पैदा हो गया है। इस संकट की आंच अब भारत तक पहुंच गई है। दो दिन में भारत आ रहे जो समुद्री मालवाहक जहाज हमले का निशाना बने। पहला हमला हिंद महासागर में हुआ, जिसके साथ पहली बार इजराइल-फिलस्तीन युद्ध से बन रहे हालात का विस्तार लाल सागर से बाहर तक देखने को मिला। दूसरा हमला लाल सागर में ही हुआ। हमले किसने किए, इस पर रहस्य बना हुआ है। पहले हमले के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरे हमले के संबंध में पहले शक यमन के हूती गुट पर गया, लेकिन बाद में हूती ने आरोप लगाया कि भारतीय जहाज एमवी साईं बाबा अमेरिकी फायरिंग का शिकार बना।

लाल सागर हूती समूह के हमलों की वजह से जहाजों के आवागमन के लिहाज से लगातार असुरक्षित बना हुआ है। हूती ने एलान कर रखा है कि जिस किसी जहाज का इजराइल से किसी प्रकार का संबंध होगा, उसे वह निशाना बनाएगा। अपनी इस चेतावनी पर उसने अमल भी किया है। नतीजा है कि बहुत सी जहाजरानी कंपनियों ने अपने मालवाही जहाजों के रूट बदल दिए हैँ।

इससे परिवहन की अवधि लंबी हो गई है। यूरोप में इस वजह से महंगाई का नया दौर आने की आशंकाएं भी गहराई हुई हैँ। चूंकि पूरे पश्चिम एशिया में गाजा में जारी इजराइली नरसंहार के कारण भारी गुस्सा है, इसलिए ऐसे हमलों से यमन में अपनी वैधता के लिए संघर्षरत हूती समुदाय को भारी सहानुभूति मिल रही है। इसी का नतीजा है कि जब अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षा देने के लिए बहुराष्ट्रीय नौ सैनिक इंतजाम करने की पहल की, तो उसे उस क्षेत्र में बहरीन के अलावा के किसी और का साथ नहीं मिला। बल्कि बाद में फ्रांस और स्पेन ने भी उस प्रयास से दूरी बना ली। इस बीच हूती लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर अमेरिका ने उन पर हमला किया, तो वे लाल सागर को उसकी कब्रगाह बना देंगे। हूती का कहना है कि जब तक गाजा में इजराइली कार्रवाई नहीं रुकती, उसके हमले जारी रहेंगे। इससे समुद्री परिवहन पर निर्भर विश्व अर्थव्यवस्था के लिए नया संकट पैदा हो गया है। इस संकट की आंच अब भारत तक पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

पुरानी चुनौतियों के साथ ही रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ाएगी चारधाम यात्रा की परेशानी, असमंजस में व्यवसायी

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं...

उत्तराखंड में सालभर रूठी रही प्रकृति, 260 से ज्यादा की मौत, कई अब तक लापता, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments