Sunday, September 6, 2026
Home खेल कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी...

कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीएसके और आरसीबी की टीम में दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और दोनों के ही पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल है। दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देते हैं।

सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें गत चैंपियन सीएसके ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी की टीम 10 मैच ही जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह धोनी की टीम का पलड़ा आरसीबी की तुलना में भारी नजर आ रहा है। हालांकि टी20 क्रिकेट में एक गेंद से पासा पलट जाता है, इसलिए इस प्रारूप में यह कहना कठिन होता है कि कौन सी टीम मुकाबले को जीत सकती है। सीएसके का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ कितना शानदार रहा है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच 2021 से 2023 तक खेले गए पिछले पांच मैचों में से सीएसके ने चार मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने एक मैच में जीत का स्वाद चखा है।
धोनी की अगुआई वाली सीएसके की टीम अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर इस सीजन का पहला मैच खेलेगी। सीएसके को उसके होम ग्राउंड पर हराना किसी भी टीम के लिए हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है। सीएसके की विशेषता है कि वो घरेलू परिस्थितियों को देखकर ही टीम का चयन करती है जिसमें स्पिन गेंदबाजों को प्लेइंग इलवेन में रखा जाता है। सीएसके की तुलना में आरसीबी के पास उस स्तर के स्पिनर मौजूद नहीं है।
आरसीबी के पास दिग्गज बल्लेबाज मौजूद हैं ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि पूर्व कप्तान विराट कोहली क्या इस सीजन में भी फाफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग करने आएंगे। पिछले सीजन इनकी ओपनिंग जोड़ी काफी हिट रही थी और इसकी संभावना प्रबल है कि कोहली और डुप्लेसिस की जोड़ी ही आरसीबी के लिए पारी का आगाज करेगी। मध्य क्रम में टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा आरसीबी ने मुंबई इंडियंस से कैमरन ग्रीन को भी ट्रेड किया था।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments