Friday, June 26, 2026
Home ताजा खबर प्रदेश के अधिकत्तर राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आज, दोपहर...

प्रदेश के अधिकत्तर राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आज, दोपहर दो बजे तक होगा मतदान 

देहरादून। प्रदेश के 119 राजकीय और 21 अशासकीय महाविद्यालयों में से अधिकतर में आज छात्र संघ चुनाव होंगे। सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. दीपक पांडे के मुताबिक चुनाव को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन विश्वविद्यालय परिसरों में भी चुनाव होंगे। कुछ महाविद्यालयों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण होगा। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होगा। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

एबीवीपी की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर सभी महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 86 महाविद्यालयों में एवं सचिव पद पर 33 महाविद्यालयों में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

Recent Comments