Thursday, July 23, 2026
Home ताजा खबर ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर हो रहे सुरक्षा इंतजाम, ग्राम पंचायतों में...

ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर हो रहे सुरक्षा इंतजाम, ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

देहरादून। राजधानी के ग्रामीण इलाके भी शहरी से कदमताल कर रहे हैं। विकास योजनाओं के लाभ दिलाने के साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले की ग्राम पंचायतों को हाईटेक कर सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। सीसीटीवी से गांवों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों, सरकारी संपत्तियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में शासन ने ग्राम पंचायतों में सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी तंत्र विकसित किए जाने का काम शुरू किया है। रायपुर, डोईवाला, चकराता व सहसपुर विकासखंड की 174 ग्राम पंचायतों में से 117 को यानी करीब 65 फीसदी ग्राम पंचायतों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा चुका है। शेष ग्राम पंचायतों में कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है।

ग्राम पंचायतों के सीसीटीवी कैमरों को खासकर मुख्य चौराहों, बाजार, मार्ग, स्कूल आदि सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है। इनके लिए ग्राम प्रधानों की निगरानी में बाकायदा कंट्रोल रूप स्थापित किए गए हैं। कोई भी घटना होने पर कंट्रोलरूम से आसानी से वीडियो फुटेज हासिल की जा सकती है। विकासखंड कालसी और विकासनगर की ग्राम पंचायतों में सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी न होने से फिलहाल इनको योजना से बाहर रखा गया है। जिले की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अब केवल 57 ग्राम पंचायतें शेष हैं जिनको जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments