Saturday, June 20, 2026
Home ताजा खबर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया गया राज्यसभा का उम्मीदवार

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया गया राज्यसभा का उम्मीदवार

देखें राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची

देहरादून। राज्यसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उम्मीदवार होंगे। रविवार को पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड समेत सात राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। भट्ट का राज्यसभा जाना तय है। विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों की घोषणा की है। उत्तराखंड से भाजपा ने कई दिग्गजों को हटाकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार घोषित किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ सीट से चुनाव हारने के बाद भी पार्टी हाईकमान ने भट्ट को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी थी। अब उन्हें राज्य सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 47 सीटें हैं।

राज्यसभा चुनाव में बहुमत भाजपा के पक्ष है, जिससे भट्ट का राज्यसभा जाना तय है। बता दें कि प्रदेश से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments