Monday, March 9, 2026
Home खेल State Olympics: रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में देहरादून का दबदबा, मीमांसा और आदित्य...

State Olympics: रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में देहरादून का दबदबा, मीमांसा और आदित्य को दो-दो गोल्ड

देहरादून। राज्य ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन रुद्रपुर में रोलर स्केटिंग की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें देहरादून जिले के खिलाडियों का दबदबा रहा। देहरादून ने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रांज समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। छह पदक के साथ हरिद्वार दूसरे स्थान पर रहा। देहरादून की मीमांसा नेगी व आदित्य जौहरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के तहत स्पीड, रोलर हॉकी और इनलाइन फ्रीस्टाइल स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनपदों के 68 खिलाडियों ने भाग लिया। स्पीड इवेंट में वन लेप (शार्ट रेस ) इनलाइन महिला वर्ग में देहरादून की मीमांसा नेगी ने गोल्ड, हरिद्वार की चार्वी बाली ने सिल्वर व देहरादून की अग्रिमा भट्ट ने ब्रांज और पुरुष वर्ग में देहरादून के आदित्य जौहरी ने गोल्ड, ऊधमसिंह नगर के गौरांग मिश्रा ने सिल्वर व नैनीताल के शिवम मेहरा ने ब्रांज मेडल जीता। लॉन्ग डिस्टेंस रेस फीमेल वर्ग में भी देहरादून की मीमांसा नेगी ने गोल्ड, देहरादून की ही अग्रिमा भट्ट ने सिल्वर और हरिद्वार की चार्वी बाली ने ब्रांज व मेल वर्ग में देहरादून के आदित्य जौहरी ने गोल्ड, ऊधम सिंह नगर के गौरांग मिश्रा ने सिल्वर व मंजीत सरकार ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया। वन लैप क्वाड शार्ट रेस मेल वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सहजदीप सिंह ने गोल्ड, देहरादून के मोहम्मद अफान ने सिल्वर व अनमोल सजवाण ने ब्रांज और लॉन्ग डिस्टेंस रेस में हरिद्वार के दिव्यम चौहान ने गोल्ड, देहरादून के ईशान चौधरी ने सिल्वर व ऊधमसिंह नगर के सहजदीप सिंह ने ब्रांज मेडल जीता। महिला वर्ग की दोनों रेस में हरिद्वार की सोनाक्षी चौहान ने गोल्ड मेडल जीता। रोलर हॉकी में देहरादून ने गोल्ड व ऊधमसिंह नगर ने सिल्वर मेडल जीता। इनलाइन फ्रीस्टाइल में हरिद्वार के अजय वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।

प्रतियोगिता के आयोजन में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सभी सदस्य, सभी जिलों की रोलर स्केटिंग इकाइयां, विशेष रूप से उधम सिंह नगर/देहरादून जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, डीपीएस रुद्रपुर के प्रिंसिपल चेतन चौहान, यूओए के पूर्व अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, आईओए के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रौनक जैन, महासचिव नरेश शर्मा, चंद्रगुप्त विक्रम, गौरव गर्ग, अनिल रतूड़ी, अमित गुप्ता, संगीता, सुरेंद्र अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, अमित गोयल, अक्षित जौहरी, जतिन भट्ट, सिद्धार्थ जैन, अरविंद गुप्ता, अमित धीमान, राजन, विशाल, अभय, यति गुप्ता, शांतनु मांगलिक, सरोज, बबीता, हर्षिता नयाल, सुमित्रा, अंजू गुप्ता, गुलाब चौधरी समेत अन्य ने सहयोग दिया।

 

जिलेवार पदक सूची

 

देहरादून – 10 पदक

गोल्ड -5

सिल्वर -3

ब्रॉन्ज – 2

 

हरिद्वार- 6 पदक

गोल्ड – 4

सिल्वर -1

ब्रॉन्ज -1

 

ऊधमसिंह नगर- 6 पदक

गोल्ड – 1

सिल्वर -3

ब्रॉन्ज – 2

 

नैनीताल- 1 पदक

ब्रॉन्ज -1

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments