Thursday, July 30, 2026
Home मनोरंजन प्रधानमंत्री मोदी का लिखा गाना 'गरबो' हुआ रिलीज, ध्वनि भानुशाली ने दी...

प्रधानमंत्री मोदी का लिखा गाना ‘गरबो’ हुआ रिलीज, ध्वनि भानुशाली ने दी आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक गीतकार भी बन गए हैं। नवरात्रि से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री द्वारा लिखा गया गरबा गीत गरबो रिलीज हो गया है। गुजरात की संस्कृति को दिखाते इस गाने को गायिका ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अभिनेत्री कंगना रनौत आदि इसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

ध्वनि ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर गाने के बारे में जानकारी दी और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी जी, मुझे और तनिष्क को आपका लिखा हुआ गाना बहुत पसंद आया। हम एक नई धुन, रचना और स्वाद को लेकर आना चाहते थे, जिसे जीवंत बनाने में जस्ट म्यूजिक ने हमारी मदद की। मामूल हो कि जेजस्ट म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस गाने को तनिष्क ने संगीत दिया है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने ध्वनि के ट्वीट का जवाब देते हुए तनिष्क और जेजस्ट म्यूजिक की टीम का आभार जताया। उन्होंने लिखा, इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए शुक्रिया, जो मैंने वर्षों पहले लिखी थी। यह कई यादें वापस लाता है। मैंने कई वर्षों से कुछ नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अपने इस नए गरबा गीत को नवरात्रि के दौरान सभी के साथ साझा करेंगे।

इस गाने के निर्माता जैकी भगनानी ने प्रधानमंत्री के साथ अपने इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट और गरबो के निर्माण के बारे में बात की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे और जेजस्ट म्यूजिक के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। गरबो हमारी सांस्कृतिक विरासत और नवरात्रि के सार के लिए एक श्रद्धांजलि है। जैकी को विश्वास है कि गरबो आने वाले कई वर्षों तक नवरात्रि समारोह की शान बढ़ाएगा।

गरबो के रिलीज होने के बाद से ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कंगना ने भी प्रधानमंत्री मोदी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने लिखा, कितना सुंदर है, चाहे वह अटल की कविताएं हों या नरेंद्र मोदी के गाने/कविताएं और कहानी कहने की बात हो, हमारे नायकों को कला की सुंदरता और कोमलता में शामिल होते हुए देखना हमेशा मन को छू जाता है। नवरात्रि 2023 गरबा सभी कलाकारों के लिए बहुत प्रेरणादायक है।

नवरात्रि को बॉलीवुड फिल्मों में धूमधाम से दिखाया जाता है और कई गाने भी फिल्माए गए हैं। ऐसे में गरबा करने के लिए ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल बाजे, शुभारंभ, झुमे रे गोरी सहित कई गानों का आनंद उठाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments