Tuesday, March 10, 2026
Home देश-दुनिया दीपावली से पहले आम आदमी को झटका- फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर,...

दीपावली से पहले आम आदमी को झटका- फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली। नवंबर महीने की शुरुआत होते ही महंगाई ने आम आदमी को एक बार फिर से झटका दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच अब पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रुपये में मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 1731 रुपये का मिल रहा था। वहीं, मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढक़र 1785.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 1839.50 रुपये से बढक़र 1943 रुपये हो गई है, चेन्नई में कामर्शियल सिलेंडर अब 1999.50 रुपये का हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार महीने में भी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 300 से ज्यादा रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन

नई टिहरी। टिहरी झील अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। रविवार को यहाँ ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ...

दिल्ली की गोष्ठी में भोपाल सिंह चौधरी का तीखा बयान: “पर्यावरण के नाम पर सिर्फ खोखली बातें, अब जमीन पर संघर्ष जरूरी”

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित “हिमालय है तो हम हैं” विषयक गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments