Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, निदेशालय में तोड़फोड़, विधायक और...

देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, निदेशालय में तोड़फोड़, विधायक और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। राजधानी देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट हो गई। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ पहुंची भीड़ ने न केवल निदेशक को पीटा बल्कि उनके कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद शिक्षा विभाग में रोष और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने देर शाम शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट पर विधायक व उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे। वह अस्थल स्थित विद्यालय के नाम परिवर्तन के मामले में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विधायक समर्थकों और अधिकारियों के बीच बहस होने लगी। तीखी बहस अचानक उग्र हो गई और देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान निदेशक के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कार्यालय के भीतर फर्नीचर के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।

घटना के तुरंत बाद घायल निदेशक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई गई है, हालांकि सिर में आई चोट के चलते निगरानी में रखा गया है। इस बीच निदेशालय के कर्मचारियों ने घटना पर कड़ी नाराज़गी जताई और इसे प्रशासनिक गरिमा पर हमला बताया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मौजूद कर्मचारियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। देर शाम पुलिस ने शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी विधायक व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद शिक्षा विभाग के भीतर असंतोष का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक तंत्र की सुरक्षा और अधिकारियों की कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

निदेशक पर हमला निंदनीय, बोर्ड परीक्षा पर भी लेंगे फैसला

राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान और अन्य कर्मचारी संगठनों ने निदेशक पर हमले की निंदा की। चौहान ने कहा कि कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट को किसी भी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षक बैठक कर अपनी रणनीति तय करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार पर भी निर्णय ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments