Wednesday, March 11, 2026
Home मनोरंजन शहनाज गिल की झोली में गिरी नई फिल्म, वरुण शर्मा के साथ...

शहनाज गिल की झोली में गिरी नई फिल्म, वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी तूफान

बिग बॉस सीजन 13 से मशहूर हुईं शहनाज गिल आज फिल्मों में अपना चार्म चला रही हैं. सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने के बाद शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर स्टारर थैंक यू फॉर कमिंग में नजर आई थीं। अब उनकी एक और फिल्म का एलान हो गया है. दो बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चला चुकीं शहनाज गिल  की झोली में एक और फिल्म आ गिरी है. इस बार पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

20 जनवरी 2024 को शहनाज गिल ने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है. शहनाज पहली बार फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. उनकी फिल्म का नाम सब फर्स्ट क्लास है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं. शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। एक तस्वीर में शहनाज क्लैपर पकड़े हुए वरुण और मेकर्स के साथ पोज दे रही हैं. एक तस्वीर सिर्फ क्लैपर की है।

शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं, जो अनफेयर एंड लवली और फिरंगी जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, ज्योति देशपांडे और बलविंदर सिंह कर रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 2024 की शुरुआती होती है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इमरान हाश्मी भी सब फर्स्ट क्लास में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अभी तक न मेकर्स की तरफ से न ही एक्टर की तरफ से फिल्म का हिस्सा बनने की खबर सामने आई है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments