Sunday, September 6, 2026
Home खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारतीय टीम रविवार को तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उतरेगी। भारतीय टीम ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन इस मुकाबले में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़ दिया जाए तो अन्य गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था।

तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिनर रवि बिश्नोई को आईपीएल में खासकर भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है और उनसे दूसरे टी-20 में बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी। शनिवार को यहां बारिश हुई थी और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी मैच पर बारिश का साया रहेगा। पहले टी-20 में भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते अंतिम एकादश में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच और हालात बहुत अलग नहीं होंगे लिहाजा भारतीय गेंदबाजों को एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमश: 10.25 और 12.50 की औसत से रन दिए जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13.50 प्रति ओवर की औसत से रन लुटाए थे।
टी20 प्रारूप में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं होता, लेकिन इन तीनों की गेंदबाजी में विविधता का अभाव दिखा। भारत को सीरीज में बढ़त बनानी है तो इन तीनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह असंभव भी नहीं है क्योंकि मुकेश ने विविधता के साथ ऐसा कर दिखाया है। दूसरे गेंदबाजों को भी उनके नक्शेकदम पर चलना होगा।
RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments