Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान 189 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों...

पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान 189 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान हुए शहीद

जॉलीग्रांट/देहरादून। “पुलिस स्मृति दिवस” पर शनिवार को SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट परिसर में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार विजेंद्र दत्त डोभाल, उपसेनानायक, SDRF द्वारा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुये पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उनको शत्-शत् नमनः किया गया।

दिनांक – 01 सितंबर, 2022 से 31 अगस्त 2023 तक संपूर्ण देश में अब तक कुल 189 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए है जिसमे प्रदेश से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओ को पढ़कर सुनाया गया।

जो निम्नवत है:-

1. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रदीप सिंह रावत, जनपद चमोली
2. आरक्षी 573 ना. पु. चमन सिंह तोमर, जनपद उत्तरकाशी
3. आरक्षी 153 ना.पु. जवाहर सिंह, जनपद हरिद्वार
4. आरक्षी 639 ना.पु. लक्ष्मण सिंह जनपद उधमसिंहनगर

इसके पश्चात उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, आलोक चन्द्र, मथुरा प्रसाद, श्रीमती पूनम शाह, भरत रावत, बटालियन हवलदार मेजर राजीव जोशी सहित अधीनस्थ SDRF अधिकारी/कर्मचारीगणों तथा SDRF वाहिनी में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों द्वारा क्रमवार शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुये जवानों को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments