Thursday, March 12, 2026
Home मनोरंजन संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध के सीक्वल पर लगी मुहर,...

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध के सीक्वल पर लगी मुहर, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

9 दिसंबर, 2022 को आई फिल्म वध को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और इसने 60 लाख रुपये का कारोबार किया।इसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आए थे।दर्शक पिछले कुछ वक्त से वध के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।अब 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लव फिल्म्स के निर्माताओं ने वध 2 की दूसरी किस्त पर मुहर लगा दी है।

निर्माताओं ने बताया कि वध के सीक्वल पर काम चल रहा है और फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी। लव फिल्म्स ने कहा, फिल्म वध को बहुत कम बजट में बनाया गया था और इसकी रिलीज सीमित थी, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हमने महसूस किया कि दर्शक इसके पात्रों, कहानी से जुड़ गए हैं, और अगली कड़ी देखना चाहेंगे तो हां हम सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

फिल्म वध जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्णवाल द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। इस फिल्म का नाम पहले ग्वालियर रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। वध को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वध की कहानी एक मासूम जोड़ी की है, लेकिन दोनों को मजबूरन एक ऐसा अपराध करना पड़ा है, जिसकी वे खुद भी कल्पना नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments