Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर ग्राम्य विकास विभाग को दोहरा सम्मान, हाउस ऑफ हिमालयाज व मुख्यमंत्री उद्यमशाला...

ग्राम्य विकास विभाग को दोहरा सम्मान, हाउस ऑफ हिमालयाज व मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना को स्कॉच अवार्ड 2025

देहरादून। उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग को दो अभिनव पहलों हाउस ऑफ हिमालयाज और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (रूरल बिज़नेस इन्क्यूबेटर) के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 20 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के नीति निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियाँ शामिल हुईं।

स्कॉच अवार्ड, जिसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी, भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किए गए अभिनव प्रयासों को मान्यता देने वाला एक महत्वपूर्ण पुरस्कार है। इस वर्ष उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग को समुदाय-आधारित विकास, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों हेतु चुना गया। इस अवसर पर पुरस्कार राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई, ग्राम्य विकास की परियोजना समन्वयक एवं अपर सचिव झरना कमठान ने ग्रहण किया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. प्रमोद बेनीवाल, गोविन्द धामी, गुलजारन कुमार और हाउस ऑफ हिमालयाज से प्रेरणा ध्यानी मौजूद रही।

हाउस ऑफ हिमालयाज की पहल से सशक्त हो रही महिलाएं

हाउस ऑफ हिमालयाज के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों द्वारा तैयार उत्पादों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधा दी जा रही है। इससे उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है तथा स्थानीय समुदाय की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से बढ़ रहे रोजगार के अवसर

राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना ने युवाओं को तकनीकी, व्यवसायिक प्रबंधन और उद्यमशीलता से जोड़ते हुए स्वरोजगार की नई राहें खोली हैं। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और पलायन पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठे हैं।

हाउस ऑफ हिमालयाज पहल के लाभ

  • पर्वतीय महिला SHG और किसानों के उत्पादों को बाज़ार तक पहुँचाना

  • ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की आधुनिक सुविधा

  • स्थानीय समुदाय की आय और पहचान में वृद्धि

फायदेमंद बनीं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना

  • ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण + स्वरोज़गार अवसर

  • आधुनिक तकनीकी और बिज़नेस मैनेजमेंट का मार्गदर्शन

  • स्वरोजगार को बढ़ावा, पलायन पर अंकुश

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments