Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन टाइगर श्रॉफ की गणपत के सामने बंपर कमा रही रवि तेजा की...

टाइगर श्रॉफ की गणपत के सामने बंपर कमा रही रवि तेजा की फिल्म

रवि तेजा-स्टारर ‘टाइगर नागेश्वर राव’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने शानदार ओपनिंग की थी। वहीं फिल्म में रवि तेजा की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘टाइगर नागेश्वर राव’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

‘टाइगर नागेश्वर राव’ का डायरेक्शन वामसी ने किया है और ये एक तेलुगु पीरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. रवि तेजा की इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 8.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसमें तेलुगु में 8 करोड़ का कारोबार किया था और हिंगी में फिल्म ने 20 लाख की कमाई की थी। वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की शनिवार यानी दूसरे दिन की कमाई 4.87 करोड़ रुपये हो सकती है। इसी के साथ ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 13.07 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ भी रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘गणपत’ की कमाई 2.36 करोड़ है। यानी ‘गणपत’ का दो दिनो का कुल कलेक्शन सिर्फ 4.87 करोड़ हो पाया है। जबकि रवि तेजा की फिल्म की दो दिनों की कलु कमाई 13 करोड़ से ज्यादा है. ऐसे में टाइगर श्रॉफ की फिल्म के आगे रवि तेजा की फिल्म ही बंपर कमाई कर रही है।

बता दें कि ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में रवि तेजा के अलावा नुपुर सेनन, गायत्री भारद्वाज, अनुपम खेर, रेनू देसाई, जिशु सेनगुप्ता और मुरली शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं ये  फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments