Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर आज उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, तीन दिन की होगी आध्यात्मिक यात्रा

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, तीन दिन की होगी आध्यात्मिक यात्रा

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना हो जाएंगे, जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी और आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस संबंध में एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी का कोई भी पदाधिकारी उन्हें वहां रिसीव करने नहीं जाएगा। यहां से राहुल सीधे हेलिकाॅप्टर से केदारपुरी के लिए उड़ान भरेंगे।

जहां उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता व बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल रिसीव करेंगे। केदारपुरी में राहुल गांधी किस धर्मशाला में रुकेंगे, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ धर्मशालाओं को पहले से रिजर्व किया गया है। इससे पहले राहुल गांधी इसी तरह से अचानक अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन दिन रहकर सेवा कार्य में भी हाथ बंटाया था। राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने पैदल ही केदारनाथ की यात्रा की थी।

राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में एक्स पर सूचना साझा की। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राहुल को उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments