Friday, July 31, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला...

वनडे विश्व कप 2023- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  विश्व कप के अपने आठवें मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर लगातार आठवीं जीत पर होगी। वह इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन किया है। उसने सात में से छह मैच जीते हैं। उसे एकमात्र हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी खतरनाक है। उसने पिछले चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में मजबूत अफ्रीकी टीम के सामने भारतीय खिलाड़ियों की असली परीक्षा होगी।

भारतीय टीम सात मैच में सात जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसके खाते में 14 अंक है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका सात मैच में छह जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। उसके 12 अंक हैं। कोलकाता में मैच को जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगी। अगर भारत जीतता है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो उसके 14 अंक होंगे। उसका नेट रनरेट (+2.290) भारत के नेट रनरेट (+2.102) से बेहतर है।

विश्व कप में अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं। अफ्रीकी टीम को तीन जीत मिली है। उसने 1992, 1999 और 2011 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, भारत को जीत मिली है। टीम इंडिया ने उसे 2015 और 2019 में हराया है। वनडे में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 90 मैच हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 50 जीते हैं। भारत को 37 मैचों में जीत मिली है। तीन मुकाबलों में नतीजा नहीं आया।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

खेल मैदान बचाइए, तभी खेल संस्कृति बचेगी, खेल नीति में उत्तराखंड को इस पर फोकस करने की जरूरत

उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला विद्यालय भवनों की संख्या बढ़ रही...

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

Recent Comments