Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सुरक्षा का कड़ा घेरा 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड आ रही है। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात से नौ नवंबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति सात नवंबर की शाम को देहरादून पहुंच रही हैं, जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है।

इसके बाद आठ नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी और दोपहर को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिसके चलते बदरीनाथ व श्रीनगर में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्देश के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखें। पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए। ब्रीफिंग के दौरान धीरेंद्र गुंज्याल पुलिस अधीक्षक विजिलेंस, श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments