Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर प्रीलिम्स पास युवाओं को मिलेंगे एक लाख- डॉ. धन सिंह रावत

प्रीलिम्स पास युवाओं को मिलेंगे एक लाख- डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट ने आर्थिक सहायता संशोधन प्रस्ताव को दी मंजूरी

देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं अर्म्ड फोर्सेज द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कैबिनेट ने समूह ‘क’ व ‘ख’ की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिये एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है, जबकि इससे पहले छात्र-छात्राओं को प्रिलिम्स पास करने पर 50-50 हजार की धनराशि दी जाती थी। अब तक इस योजना का लाभ प्रदेश के 300 से अधिक युवा उठा चुके हैं।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों के अभाव में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं सैन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में नई चेतना जगाने एवं सिविल सर्विसेज के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू की थी। जिस के तहत उक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के तौर 50-50 हजार की धनराशि दी जा रही थी। इस योजना के बेहतर परिणाम को देखते हुये राज्य सरकार ने अब इस धनराशि को बढ़ाकर एक-एक लाख कर दी है।

डॉ. रावत ने बताया कि योजना के तहत राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समूह ‘क’ व ‘ख’ की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 100 युवाओं को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी जबकि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समूह ‘क’ व ‘ख’ की प्रारम्भिक परीक्षा एवं आर्म्ड फोर्सेज के लिये एनडीए, सीडीएस, ओटीए, इंडियन नेवल एकेडमी, इंडियन एयर फोर्स एकेडमी के लिये आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा बशर्ते कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने राज्य के शिक्षण संस्थानों से ही संबंधित सेवा हेतु राज्य के शिक्षण संस्थाओं से ही अपनी न्यूनतम शैक्षणिक अहर्त संबंधी शिक्षा ग्रहण की हो।

इसके अलावा अभ्यर्थी को राज्य के स्थाई/ मूल निवासी होने के साथ ही अपनी स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण की हो। जबकि योजना का लाभ उन्हीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा जिनके पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख से अधिक न हो तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा आय प्रमाण पत्र प्रदान किया हो। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की अधिक भागीदारी बढ़ाने के दृष्टिगत उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments