Sunday, September 13, 2026
Home ताजा खबर कस्तूरी के साथ अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर नेपाल बार्डर से गिरफ्तार

कस्तूरी के साथ अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर नेपाल बार्डर से गिरफ्तार

खटीमा। एसटीएफ, वन विभाग व WCCB की संयुक्त कार्यवाही में 2 कस्तूरी के साथ 1अन्तर्राष्टीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से कस्तूरी की तस्करी कर उसे बेचने के लिए अन्तर्राष्टीय सीमा पार कर भारत ला रहा था । बरामद कस्तूरी 2 कस्तूरी मृगों का शिकार कर निकाली गयी थी । एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली कि एक नेपाली तस्कर कस्तूरी की तस्करी कर खटीमा की तरफ आ रहा है संयुक्त टीम ने घेराबन्दी कर खटीमा चौराहा पीलीभीत रोड से गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से 2 कस्तूरी बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद कस्तूरी को नेपाल के एक व्यक्ति पूरन से लेकर आया है । आगे बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहा था। उसने तथा पूरन ने मिलकर नेपाल में 2 हिरणों का शिकार कर उनकी कस्तूरी निकाली थी । एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ये 7वीं बड़ी कार्यवाही है । एक अन्तर्राष्टीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है जो कि लम्बे समय से नेपाल से भारत में तस्करी कर रहा था ।

गौरतलब है कि कस्तूरी मृग उत्तराखण्ड का राज्यीय पशु है जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध फॉरेस्ट विभाग खटीमा में वन्यजीव अधिनियम व वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। शीघ्र ही अन्य शिकारियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार अभियक्त का विवरण:-
1- पूर्ने विश्वकर्मा उर्फ हरिओम पुत्र गगन बहादुर ग्राम चायकोट बडी केदार गाँव पालिका अंचल सेती जिला डोटी नेपाल
बरामदगी का विवरण- 02 अदद कस्तूरी वजन 64.55 ग्राम ।

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-
1. निरीक्षक एम0पी0सिंह
2. उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी
3.अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
4. मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी
5. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
6. मुख्य आरक्षी दीपक भट्ट
7. मुख्य आरक्षी गोविंद बिष्ट
8. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह

तराई पूर्वी वन प्रभाग, खटीमा टीम-
1. श्रीमती संचिता वर्मा – एस0डी0ओ0 वन विभाग खटीमा
2. महेश चन्द्र जोशी- डिप्टी रेंजर
3. जागेश वर्मा – डिप्टी रेंजर
4. धन सिंह अधिकारी- वन दरोगा

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments