Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर मसूरी में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने जारी किया...

मसूरी में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

पुलिस ड्रोन के माध्यम से करेगी निगरानी 

देहरादून। नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने नए साल के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। नए साल के जश्न पर पुलिस ड्रोन के माध्यम से निगरानी करेगी। इस दौरान पुलिस शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। देहरादून पुलिस ने दून की जनता और पर्यटकों से दून, मसूरी और ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

ये रहेगा रूट

  • दिल्ली से रुड़की और सहारनपुर से आने वाले पर्यटकों को मोहंड, आशारोड़ी, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सैंट ज्यूड चौक, बल्लुपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड़, कुठाल गेट से होते हुए मसूरी जाना होगा।
  • दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों को हरिद्वार-ऋषिकेश से हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला, कैलाश अस्पताल, पुलिया नंबर छह, रिंग रोड़, लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, सांई मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जन, कुठालगेट से मसूरी जाना होगा।

मसूरी से पर्यटकों की वापसी का ये रहेगा रूट

  • मसूरी से कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, राजपुर, सांई मंदिर, कृरशाली चौक, आईटी पार्क, तपोवन बायपास रोड, नालापानी चौक, तपोवन गेट, लाडपुर तिराहा, पुलिया नंबर छह, जोगीवाला से ऋषिकेश, हरिद्वार और आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

यहां रहेंगे बैरियर

  • जोगीवाला, बंगाली कोठी, सहस्त्रधारा क्राॅसिंग, महाराणा प्रताप चौक रायपुर, मसूरी डायवर्जन, शिमला बायपास, आशारोडी, कुठालगेट, बल्लूपुर चौक सांई मन्दिर पर पुलिस बैरियर लगाएगी।

मसूरी से देहरादून जाने वालों का ये रहेगा प्लान

  • मसूरी से दून जाने वालों को किंक्रेग से जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जाएगा।
  • पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड पर भेजा जाएगा।
  • लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टॉक स्कूल के नीचे से जेपी बैंड और जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड पर भेजा जाएगा।
  • धनोल्टी और बाटाघाट से आने वालों को जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड पर भेजा जाएगा।

मसूरी में यहां रहेगी पार्किंग

  • मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए नगर पालिका पार्किंग, कंपनी गार्डन पार्किंग, एमडीडीए की लाईब्रेरी पार्किंग, पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड, साइलिस्टन पार्किंग पिक्चर पैलेस, एमडीडीए पार्किंग लंढ़ौर, टॉउन हाल पार्किंग नगर पालिका कुलड़ी, किंग्रेग पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग कैंपटी स्टैंड पर पार्किंग रहेगी।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments