Saturday, August 1, 2026
Home देश-दुनिया राजस्थान बीजेपी की नई सरकार आज लेगी शपथ

राजस्थान बीजेपी की नई सरकार आज लेगी शपथ

जयपुर। राजस्थान बीजेपी की नई सरकार के सत्ता में आने के 28 दिन बाद शनिवार को राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। दोहपर 3:15 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। करीब 22 से 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। सिविल लाइंस स्थित राजभवन में शनिवार को प्रदेश की नई भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल शपथ लेगा। नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी, मेवाड़, वागड़, मारवाड़ और पूर्वी राजस्थान को प्रतिनिधित्व दिया जाना है। यह मंत्रिमंडल में नए और पुराने का गुड मिक्स होगा। इसमें कुछ पहली बार मंत्री बन सकते हैं और कुछ ऐसे चेहरे भी होंगे, जिनके पास पुरान अनुभव होगा। वसुंधरा राजे के खेमे से आने वाले विधायकों को भी मंत्री पद मिल सकता है।

नई भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल के चेहरों में सबसे मजबूत दावेदार में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, ओटाराम देवासी, गुरवीर सिंह, जगत सिंह, जवाहर सिंह बेडम, बाबा बालकनाथ, जसवंत सिंह, जोगाराम पटेल, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप भील, फूल सिंह मीणा, बाबू सिंह राठौड़, भागचंद टेकड़ा, मदन दिलावर, शंकर डेचा, हरलाल सहारण और विश्वनाथ मेघवाल शामिल हैं। इनमें किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, बाबू सिंह राठौड़, मदन दिलावर, ओटाराम देवासी और जसवंत सिंह पहले मंत्री रह चुके हैं।

भजनलाल शर्मा का मंत्रिमंडल गठन शनिवार को होगा, जिसके चलते दौसा जिले से भी भाजपा विधायक अपने-अपने मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते संभव नहीं है कि दौसा से यदि किसी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा तो बांदीकुई से पहली बार जीते भागचंद सैनी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि सैनी समाज को जिले में संतुष्ट करने के साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान में जातीय समीकरण भी साधे जा सकेंगे।

थोड़ी बहुत संभावना की बात की जाए तो लालसोट से पहली बार चुनाव जीते रामविलास मीणा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है, जिसका सबसे बड़ा कारण यह होगा कि रामविलास मीणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा जिले में सबसे बड़ी जीत भी रामविलास मीणा ने दर्ज की है। यदि रामविलास मीणा को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो बस सबसे बड़ी जीत और कांग्रेस के दिग्गज नेता को पटखनी देकर विधानसभा पहुंचना ही रहेगा।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

राहुल गांधी का देहरादून दौरा: छात्रों से सीधा संवाद, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार पर तीखा हमला

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरी तरह युवाओं के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments